रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
सुल्तानपुर, लंभुआ — उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री एवं वैश्य समाज के प्रदेश संरक्षक माननीय नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' जी का जन्मोत्सव जनवारी नाथ धाम, लंभुआ में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज जनपद सुल्तानपुर द्वारा भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में वैश्य समाज सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राधा रानी गुप्ता ने विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया। धार्मिक वातावरण और मंत्रोच्चारण के बीच सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस आयोजन में वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य जन भी सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल, कोषाध्यक्ष सीताराम मोदनवाल, सदर विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश बरनवाल, लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष आशीष बरनवाल (कोठरा), लंभुआ बाजार प्रमुख द्वय सतीश बरनवाल एवं दिलीप कुमार अग्रहरि, शंभूगंज बाजार प्रमुख अनिल कसौधन आदि मौजूद रहे।
समाजसेवी सूरज अग्रहरि,घनश्याम बरनवाल, जल चिंतक संदीप अग्रहरि, अमित बरनवाल, राजकुमार कौशल, श्याम जी कसौधन, विजय गुप्ता, शोभनाथ बरनवाल, संगम गुप्ता, प्रदीप अग्रहरि, शिवम् अग्रहरि, नीलम बरनवाल, सरिता अग्रहरि, गायत्री कसौधन, अर्चना कौशल सहित सैकड़ों समाजजन कार्यक्रम में शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान हल्की वर्षा ने कुछ समय के लिए व्यवधान उत्पन्न किया, किंतु श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण मुख्य यजमान श्री अग्रहरि एवं अन्य लोग वर्षा में भी भीगते हुए रुद्राभिषेक करते रहे। यह नजारा सभी को भावविभोर कर गया।
अंत में जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

0 Comments