शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों को जे एम एस ग्रांड होटल जौनपुर में शपथ दिलाई गई। बताया जाता है कि मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्राम रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष बेलाल अहमद को बनाने पर कार्यकर्ताओ और नेताओं ने बधाई दी।
इसके पहले भी पूर्व में जिला सचिव के रूप में अपनी सेवाएं पार्टी को दे चुके हैं। और पिछले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव कांग्रेस के बैनर तले लड़ चुके है। बधाई देने वालों में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह बांकुरे, संजय माली, विनय शुक्ल, के पी प्रजापति, अलाउद्दीन कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, अशोक साहू, दिनेश दुबे, अमित तिवारी, कुंवर शेर बहादुर सिंह, विनय तिवारी, विजय यादव, प्रेम बहादुर सिंह , शिव मिश्रा, फ़ुज़ैल अहमद नेता , डॉ0 अख्तर हाशमी, तौफीक रजा आदि मुख्य रूप से हैं।शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक अध्यक्ष बेलाल अहमद ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से काम करूंगा ।
बूथ स्तर पर काम करूंगा, जिससे ब्लॉक में कांग्रेस को मजबूती मिले।

0 Comments