शमीम अहमद
मड़ियाहूं,जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत स्थित निर्माणाधीन कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में किया गया। बताया जाता है कि सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने अपने निवास से पौधरोपण के महाअभियान की शुरुआत एक आम के पौध का पौधा रोपणकर किया।
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में 35000 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखते हुए एक पेड़ मां के नाम का स्लोगन देकर बुधवार की सुबह पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करने का आवाहन किया।
इसी के तहत नगर पंचायत मडियाहूं में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल की अध्यक्षता में और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में किया गया। नगर अध्यक्ष रूकसाना ने पहला पौधा अपने निवास स्थान पर लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत कराया। उसके बाद सभी सभासद, नगर पंचायत कर्मचारी, अधिशासी अधिकारी निर्माणाधीन कान्हा गौशाला पर पहुंचे और बारी-बारी से एक-एक पेड़ लगाकर पौधरोपण किया। इस दौरान आम, अमरूद, सागौन, डिठोर समेत पूरे नगर पंचायत में काफी संख्या में पौधों का पौधारोपण कर उसे जाली द्वारा सुरक्षित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना के अलावा अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, सभासद राजेंद्र प्रसाद सोनकर, अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, गुड्डू चौरसिया ,अनूप कुमार,व नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, वैश फारूकी मौजूद रहे।

0 Comments