सावन के दूसरे सोमवार पर पंच मुखेश्वर मुखेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 



सूरापुर (सुलतानपुर): सावन माह के दूसरे सोमवार को भवानीपुर स्थित प्राचीन पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर प्रांगण में लगनी शुरू हो गई थीं। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गईं और भक्तों को जल चढ़ाने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गईं।मंदिर के पुजारी विजय नाथ पाठक ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को पंचमुखेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया और भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और परिवार के सुख-शांति की कामना की।पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर का ऐतिहासिक महत्व और सावन में इसकी विशेष महत्ता के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रतिदिन शिवपुराण की कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments