आकाश की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को किसी गिरफ्तार

 


मड़ियाहूं/जौनपुर:-- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसथ गांव में गाय चराने को लेकर 13 जुलाई को हुई मारपीट में आकाश नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके सम्बन्ध में युवक के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी लेकिन एक सप्ताह में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज जब इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई तब हरकत में आई मड़ियाहूं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों का नाम क्रमशः मोनू गौतम पुत्र राजेश गौतम तथा सूरज उर्फ नन्हकू गौतम पुत्र राम चंदर निवासीगण ग्राम परसथ थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर है।

Post a Comment

0 Comments