सुजानगंज/जौनपुर:-- स्थानीय थाना क्षेत्र के बसरही मंदिर के पास दो बाइकों की टक्कर में दो कांवड़ियों सहित होमगार्ड घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद निवासी होमगार्ड रविकांत पुत्र दूधनाथ थाना तेजी बाजार पर ड्यूटी करने जा रहे थे जैसे ही बसरही मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार दो कांवड़ियों क्रमशः किशन सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह तथा शिव कुमार सिंह पुत्र मुन्नी लाल निवासी गढ़ कठार थाना महराजगंज से भिड़ंत हो गई जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करके तीनों को छोड़ दिया।

0 Comments