जलालपुर /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के शाहबड़ेपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात उपकेंद्र संचालक (सब स्टेशन ऑपरेटर) पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने 3 नामजद सहित दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त फीडर पर तैनात एसएसओ इरफान खान पुत्र शमशेर खान निवासी मुहल्ला नासही, जफराबाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात कादीपुर गांव निवासी सीपी चौहान, हरगोविंद तथा शत्रुघ्न सिंह लगभग 25 लोगों के साथ फीडर पर पहुंचे और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिससे एसएसओ को काफी चोट आई है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो ग्रामीण विद्युत समस्या को लेकर रात को उपकेंद्र गए थे जहां विद्युत आपूर्ति को लेकर उपकेंद्र संचालक से विवाद हुआ थी जिसमें उपकेंद्र संचालक को काफी चोट आई है।

0 Comments