सेवा भारती द्वारा श्री गौरीशंकर धाम पर लगाया गया चिकित्सा शिविर

 


सुजानगंज/ जौनपुर :-  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सेवा भारती द्वारा सुजानगंज के ऐतिहासिक मंदिर श्री गौरी शंकर धाम पर आए हुए कावड़ियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने संघ गणेश में कावड़ यात्रियों का चिकित्सीय उपचार किया । संगठन के कार्यकर्ता कावड़ यात्रियों के पैरों में पड़े छाले आदि को गर्म पानी से धुलते उनके घाव पर मरहम पट्टी लगाते दिखाई दिए। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर विनय कुमार तिवारी, वीरेंद्र बहादुर सिंह, श्याम शंकर पांडे, तरुण चौबे, अतुल तिवारी, संदीप मिश्रा, ऋषभ मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

Post a Comment

0 Comments