डेढ़ महीने में ही टूट गया प्रेम विवाह

 


जफराबाद/जौनपुर :--

 क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह के डेढ़ महीने बाद ही युवक द्वारा पत्नी को अपनाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। जहां परिजनों की मर्जी के विपरित युवक और युवती दोनों घर से भाग कर एक दूसरे से शादी कर लेते हैं लेकिन यहां शादी महज डेढ़ महीने में ही टूट गई।

जानकारी के अनुसार, गांव की दलित बस्ती निवासी एक युवक का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। परिजनों के मना करने के बाद भी लगभग डेढ़ माह पूर्व दोनों ने भागकर विवाह कर लिया। विवाह की सूचना मिलने पर युवती के परिजनों ने चंदवक थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने ले आई। थाने में आपसी सुलह के बाद दोनों ने केराकत स्थित एक मंदिर में शादी रचाई और बाद में कुछ दिन गांव में रहने के बाद मुंबई चले गए।

मुंबई में रहने के दौरान दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके चलते युवक ने युवती को उसके मामा के पास दिल्ली भेज दिया। कुछ समय बाद युवती अपने गांव लौट आई, लेकिन वहां भी उसे पति और उसके परिजनों द्वारा अपनाने से इनकार कर दिया गया। मामला फिर से थाने पहुंचा जहां पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसके बाद उसके परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments