सुजानगंज/ जौनपुर :-- प्राथमिक शिक्षक संघ सुजानगंज  के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश त्रिपाठी,महामंत्री ओमप्रकाश चौरसिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश पटेल के नेतृत्व में युवा शिक्षकों की संघर्ष समिति का गठन किया गया।सर्वसम्मति से सुनील यादव को अध्यक्ष,लाल रत्नाकर उपाध्याय को महामंत्री,हरिश्चंद्र यादव को कोषाध्यक्ष एवं सन्तोष तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना  चुना गया।अध्यक्ष चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने जुझारू तेवर के लिए प्रख्यात युवा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए शिक्षक हितों को सर्वोपरि बताया और संघर्ष को शिक्षक का आभूषण बताया।महामंत्री ओमप्रकाश चौरसिया ने भावी कर्णधारों को सम्बोधित करते हुए टीम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। युवा संघर्ष समिति के महामंत्री लाल रत्नाकर उपाध्याय ने 25 सदस्यीय संघर्ष समिति के प्रत्येक सदस्य को प्राथमिक शिक्षक के प्रति सम्पूर्ण निष्ठा रखते हुए शिक्षक सम्मान की लड़ाई को टीम का ध्येय बताया।इस अवसर पर प्रभात यादव,अभिनव मिश्र,राजेन्द्र प्रसाद पटेल,राजेन्द्र गौतम,अनूप मिश्रा,मूलचंद्र,प्रवीण तिवारी,सतीश तिवारी,धर्मेंद्र मिश्र,शैलेश यादव,दिनेश उपाध्याय,राहुल तिवारी,अभिषेक यादव,सत्येंद्र सरोज, प्रेमचन्द्र गुप्ता,आशीष मौर्य,अर्पित द्विवेदी,योगेश गौतम,राजेश गौतम,अरविंद गुप्ता,गोविंदा सरोज,धीरेंद्र कुमार आदि पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।विद्यासागर त्रिपाठी,विपिन कुमार तिवारी,रवि प्रकाश तिवारी ने युवा संघर्ष समिति को संघर्ष का पर्याय बताते हुए मुक्तकंठ से प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मिश्र एवं अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया।राजेश जायसवाल ने सभी शिक्षक साथियों एवं टीम के सदस्यों का आभार प्रकट किया।