पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में शिव कथा का आयोजन, श्रवण माह में भक्तिभाव से गूंजा मंदिर परिसर


रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सूरापुर/सुल्तानपुर:-  क्षेत्र के भवानीपुर में स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर शिव कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचक ने भक्तों को शिव कथा श्रवण का महत्व समझाते हुए एक प्रेरणादायक प्राचीन कथा सुनाई।

कथा के अनुसार, वार्कल नगर के ब्राह्मण विंदुगा धर्म मार्ग से भटककर पाप कर्मों में लिप्त हो गया। उसकी पत्नी चंचला भी उसके साथ पाप में शामिल हो गई। मृत्यु के पश्चात विंदुगा पिशाच रूप में विंध्याचल क्षेत्र में भटकने लगा और लोगों को कष्ट देने लगा।

विंदुगा की पत्नी ने शिव महापुराण की कथा सुनकर यम यातना से भयभीत होकर कथा के माध्यम से उसके पापों से मुक्ति का उपाय पूछा। कथावाचक ने शिवपुराण की कथा सुनने की सलाह दी। चंचला माता पार्वती की सेविका बन गई और उनकी कृपा से गंधर्व तुम्बुरु द्वारा शिवकथा सुनाकर विंदुगा को पिशाच योनि से मुक्ति दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर के मुख्य पुजारी विजय नाथ पाठक ने आरती संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से आरती में भाग लिया और धार्मिक वातावरण में डूबे रहे।

Post a Comment

0 Comments