लखनऊ:-- बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा कैसरगंज के कैशियर मथुरा निवासी दीपक कुमार और विकासखंड कैसरगंज के बेसिक शिक्षा विभाग के प्रा.वि. मुरावनपुरवा द्वितीय की सहायक अध्यापिका विनीता कुमारी के पति रविकांत बीते दिवस 1 जुलाई 2025 को सायं साथ में दोनों लोग सर्वो पंजाबी ढाबा भोजन लेने जा रहे थे, तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी टक्कर मार कर निकल गई, जिससे दोनों अपने दुपहिया वाहन से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए । स्थानीय लोगों की सूचना व सहायता से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाज के समय ले जाते हुए रास्ते में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर्मचारी दीपक कुमार की मृत्यु हो गई और शिक्षिका के पति रविकांत को आईकॉन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जिनकी हालत नाजुक है। रविकांत आगरा के मूल निवासी हैं।
मौके पर परिजनों व अन्य लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई थी, इसके बाद पुलिस उचित कार्रवाई के लिए जाट पड़ताल में लगी है।

0 Comments