जौनपुर/ शाहगंज :-- बृहस्पतिवार को विकास खण्ड शाहगंज कार्यालय परिसर में एडीओ,एसटी द्वारा सामूहिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से रोजगार सेवक आक्रोशित हो उठे। रोजगार सेवकों ने बीडीओ को पत्र देकर एडीओ से सामूहिक क्षमा याचना की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड कार्यालय सोंधी परिसर में बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे जब कार्यालय बंद हो रहा था उसी समय ब्लाक मुख्यालय पर तैनात ए डी ओ राकेश बहादुर सिंह द्वारा सामूहिक रूप से रोजगार सेवकों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मौके पर मौजूद कुछ रोजगार सेवकों ने सुन लिया। बाद में रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष निशा नाथ के नेतृत्व में रोजगार सेवकों का समूह नारेबाजी करते हुए बीडीओ से मिलकर ए डी ओ के विरुद्ध शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में मांग की गई की ए डी ओ अपनी अभद्र भाषा के लिए माफी मांगे अन्यथा रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगें।
इस संबंध में बी डी ओ पीयूष त्रिपाठी का कहना हैं कि रोजगार सेवकों द्वारा एडीओ,एसटी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग की शिकायत थी दोनों पक्षों को समझा बुझा कर भविष्य में मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की हिदायत दे दी गई है।

0 Comments