मऊआइमा में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या , मौके पर पहुंचे आलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष

 


गणेश प्रसाद द्विवेदी 

मऊआइमा।थाना क्षेत्र के चक अफजल लीलापुर उर्फ राजे तारा निवासी विजय पटेल की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर मऊआइमा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। थोड़ी देर में एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया व डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत भी मौके पर पहुंचे जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया तथा जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मादंड व पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार से फोन द्वारा वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। इसके बाद जिलाध्यक्ष थाने पहुंची और प्रभारी निरीक्षक थाना मऊआइमा पंकज अवस्थी से पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि दोषी चाहे जो भी हो बचना नहीं चाहिए और कोई भी निर्दोष व्यक्ति जेल न जाने पाए प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा ने जिलाध्यक्ष को बताया कि दो पुरुष तथा एक महिला आरक्षी की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगा दी गई है जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर दुबे, राम पलट पटेल, उमेश तिवारी, संगीता पटेल, मंडल अध्यक्ष शंभू नाथ पटेल,शारदा प्रसाद शुक्ला,शिवबाबू मोदनवाल महेश माली संजय यादव, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments