जौनपुर/ सिकरारा :- सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस सड़क पर चलते हुए आग का गोला बन गई।बस में सवार सभी यात्रियों ने कूद कर जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस प्रतापगंज बाजार के पास अचानक धू धू कर जलने लगी।बस में सवार सभी 14 यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई।आग की लपटे इतनी तेज थी कि बगल में स्थित एक गुमटी भी आग की चपेट में आ कर जल गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अग्निशमन एवं पुलिस को सूचना दी लेकिन अग्निशमन दल पहुंचने से पहले ही बस पूरी तरह जल चुकी थी। अग्निशमन दल एवं पुलिस ने यात्रियों को सकुशल उनके गन्तव्य स्थान को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments