कौशांबी:-- जिले के कोखराज थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जहां 3 महीना 13 दिन पहले मृत घोषित प्रेमिका को पुलिस ने जिन्दा बरामद किया है। इसके बाद पुलिस के सामने कई नए चुनौती पूर्ण प्रश्न खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च को कोखराज थानाक्षेत्र के एक निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विष्णु कुमार नामक युवक उसकी 16 वर्षीय पुत्री को प्रेम जाल में फंसाकर लेकर फरार हो गया है। 18 मार्च को विदनपुर और भरवारी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिला पुलिस ने शव को 72 घंटे तक रख कर शिनाख्त करने का प्रयास किया और अन्त में अज्ञात शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। 22 मार्च को फरार लड़की की मां अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर शव की मांग करते हुए अपनी बेटी का शव बताया।शव का अंतिम संस्कार हो गया था इसलिए पुलिस पर आरोपी से मिले होने का आरोप लगाते हुए विष्णु कुमार पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी इसी बीच 20 मई को पुलिस को जरिया मुखबिर सूचना मिली कि फरार लड़की इंस्टाग्राम पर अपने भाई से बात की है। पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की और भाई से वह इंस्टाग्राम आई डी प्राप्त करती है जिस पर उसकी बात हुई थी। पुलिस को साइबर सेल के माध्यम से फरार लड़की की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। पुलिस ने फरार प्रेमिका को मंगलवार को महाराष्ट्र से बरामद किया।
उक्त प्रेमिका के बरामद होने से जहां उसका प्रेमी उसकी हत्या के आरोप से बच गया वहीं पुलिस के सामने 18 मई को बरामद शव का खुलासा एक चुनौती बन गया है।

0 Comments