सुजानगंज/ जौनपुर:-- स्थानीय क्षेत्र के देवकली मिसिराइन पट्टी में गुरुवार सुबह पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस एवं ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।शव कि शिनाख्त अर्जुन (18) पुत्र माता दयाल निवासी नारीपुर के रूप में हुई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दिए । जेब मे मोबाइल भी मिली, परिजनों के अनुसार युवक की बातचीत मतरी के एक लड़की से होती थी लड़की के परिजनो द्वारा उन्हें बराबर धमकी भी मिल रही थी 15 जुलाई को शाम को पड़ोसी में किसी का बर्थडे था उसी में परिजन गए थे यह घर पर अकेला था उसी दौरान किसी के बुलाने पर यह चला गया, हम सभी परिवार के लोग खोजते रहे, कही कोई अता पता नहीं चल रहा था। तब परिजन थक हार कर 16 जुलाई को थाने में गायब होने की लिखित सूचना दिया. युवक की जहां लाश मिली है वह जगह बहुत ही सुनसान है।
परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह.ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही सब स्पष्ट हो जाएगा. इस घटना में लिप्त दोषी बक्शे नहीं जाएंगे.

0 Comments