स्कूल चलो अभियान ,पौधरोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान सकुशल संपन्न।
जौनपुर /सुजानगंज :- बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने सुजानगंज ब्लाक के पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय दारुनपुर में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली/नामांकन मेला का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।विद्यालय में नामांकन के साथ- साथ पौधारोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान सम्बन्धी नारों-स्लोगन की तख्ती-बैनर लिए चल रहे थे। बच्चों ने रैली के दौरान प्रेरणादायक नारे ’हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे।जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया। बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने कहा कि समस्त स्टाफ गांव में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन में वृद्धि करें।बच्चों का नामांकन व उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।
बीएसए, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन व शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फार्म भरकर नामांकन किया और बच्चों का माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। नामांकित बच्चों को पुस्तक व कापी-पेन भी दी गयी।बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने घास साफ कर , झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए।
बीएसए ने कहा कि स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण, ये तीनों ही शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान हैं।
“स्कूल चलो अभियान“ का उद्देश्य बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जबकि “स्वच्छता अभियान“ का उद्देश्य स्कूलों और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना है। “पौधारोपण“ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और पेड़ों को लगाना है। इन तीनों अभियानों का उद्देश्य छात्रों और समाज के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना है।
आयोजक डॉ किरण पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर गोरखनाथ पटेल जी को शाल, स्मृति चिन्ह पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय दारुनपुर के प्रधानाध्यापक व अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सुजानगंज शेर बहादुर मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन अभियानों के माध्यम से, छात्रों को न केवल शिक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझने में मदद मिलती है, बल्कि वे एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित होते हैं।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी,समस्त एआरपी, विद्यालय के आदर्श टीचर हरिश्चंद्र बिंद, राम अवध पाल, जितेंद्र तिवारी, आशुतोष यादव, रविंद्र कुमार, बृजेश कुमार, कमलेश कुमार तथा समस्त स्टाफ,समस्त नोडल संकुल , प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभाकर शुक्ला, डॉक्टर विनोद कुमार पाल, ओम प्रकाश चौरसिया, राजीव मणि त्रिपाठी, राज बहादुर यादव, नोडल शिक्षक संकुल अशोक कुमार तिवारी, राकेश यादव रोहित सिंह, अरुण मिश्र, अमित उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, सत्यवान यादव, भूतपूर्व प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश दुबे, संतोष दुबे, दिनेश सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, श्याम बली सरोज, विजय कृष्ण, राम लली मौर्या आदि सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अटेवा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह ने किया।


0 Comments