ट्रैक्टर और ट्रेलर की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत,दो घायल


खेतासराय/जौनपुर:- स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात एक ट्रेलर और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रैक्टर भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी की ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजवाया । ट्रेलर को जब्त कर नेशनल हाईवे से जाम हटवाया । घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया । 

बताया जाता है कि अंबेडकर जनपद के निवासी तीन मजदूर पुलिस लाइन से ईट उतार कर वापस आ रहे थे । रात्रि करीब 9:30 बजे शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई ।मृतक की पहचान महेंद्र (28)वर्ष पुत्र नोहर लाल निवासी अमीन पुरवा थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो अन्य लोगों की पहचान चिरजों पुत्र मंगरु (74) वर्ष निवासी दराफपुर और राजकुमार पुत्र रामदुलार निवासी भरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है ।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया ।तलाश की जा रही है । परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments