वाह रे सुजानगंज पुलिस,35 लाख की चोरी,3 दिन बाद एफआईआर,5 दिन बाद भी खाली हाथ



सुजानगंज/जौनपुर :- सेवा , सुरक्षा की सपथ लेकर खाकी धारण करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस इस समय सुजानगंज में चर्चा खास है जहां 35 लाख की चोरी होने के तीन दिन सुजानगंज पुलिस एफआईआर दर्ज करती है और पांच दिन बाद भी इस बड़ी घटना का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

हुआ यूं कि दहेव गांव में 12 तारीख की रात घर में घुसे चोर ने बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया गोविंद दुबे के अनुसार शायद चोर घर के पीछे से स्लाइडिंग की जाली, खिड़की हटाकर अंदर घुसा और बक्शा, अलमारी को तोड़कर उसके अंदर रखा 4 चैन, 6 अंगूठी, एक सोने का बिस्किट, एक सोने का हार, एक पायल, कान के कुछ आभूषण एवं 65000 नगद लेकर फरार हो गए घर से बाहर भागते हुए पीछे लगे सीसी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की ओर 13 तारीख की सुबह ही सूचना लेकर वापस चली गई भुक्तभोगी गोविंद दुबे ने बताया कि हमने 13 तारीख को सुबह 07:00 बजे ही लिखित प्रार्थना पत्र दे दी थी. कई बार पूछने के बाद 15 तारीख को हमारी एफ आई आर दर्ज की गई है।

घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चोरी की घटना का रिपोर्ट लिखा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।  पुलिस की टीमें चोरों को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं। वहीं पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सुजानगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनकी संपत्ति वापस दिलाई जाए। ज्ञात हो कि उसी रात ग्राम पंचायत बारा मे समित कुमार सिंह के भी घर में चोरी हुई थी चोरों ने लगभग 3 लाख से अधिक जेवरात सहित नगदी उड़ा ले गए थे परन्तु अभी तक सुजानगंज पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है कहीं न कहीं पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में विफल दिखाई दे रही है जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त हो गया है कि कभी भी किसी के घर चोरी हो सकती है क्योंकि सुजानगंज की पुलिस फेल हो चुकी है थाने पर भी जाने से जनता डरने लगी है कि बार बार आप जाओगे तो पुलिस उल्टा ही फंसा देगी इस कारण से लोग थाने पर जाने से डरते भी है ऐसा माहौल सुजानगंज थाने में हो चुका है आम आदमी जाने से पूर्व कई बार सोचता है कि अंदर प्रवेश करे या न करे कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली में बदलाव हुआ है जिसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


Post a Comment

0 Comments