जौनपुर:-- जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मुहल्ले में करेंट लगने से इकलौते बेटे की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मुहल्ला निवासी स्व राजकुमार यादव का इकलौता बेटा सुधांशु यादव मंगलवार को सुबह घर के सामने लगे टुल्लू पम्प को चलाने का प्रयास कर रहा था इसी बीच अचानक करेंट की चपेट में आ गया। शोरगुल सुनकर परिजन व पड़ोसी इकट्ठा हो गए और सुधांशु को तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। बताते हैं कि सुधांशु स्व राजकुमार यादव का इकलौता पुत्र था जिसकी मौत से मां की जिंदगी का सहारा चला गया। मां का रो रो कर बुरा हाल है। सुधांशु यादव अपोलो इंजीनियरिंग कॉलेज कानपुर में कम्प्यूटर साइंस विषय से बी टेक अंतिम वर्ष का छात्र था।