सुजानगंज/ जौनपुर :- सुजानगंज क्षेत्र के हरीपुर गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में कुछ महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी रुची गौतम(18 )निवासी गोंठवा, थाना तेजी बाजार की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए घायल महिला को अस्पताल भेजवाया । घायल महिला सविता पटेल पत्नी अजय पटेल रामपुर भभरा की निवासी है जबकि मृतका रूची रामपुर भभरा में आपने ननिहाल आई हुई थी। चिकित्सा अधिकारी सुजानगंज डा देवेन्द्र पाल के मुताबिक घायल की हालत सामान्य है। घटना के बाद तहसीलदार मछली शहर रविरंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज जाकर घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मृतक किशोरी दो भाई तथा तीन बहन में सबसे बड़ी लड़की थी। थाना अध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

0 Comments