फर्रूखाबाद/यूपी :-- फर्रुखाबाद पुलिस पर पिटाई और रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने फांसी की लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने ससुराल वालों के साथ ही दो पुलिसकर्मियों को भी जिम्मेदार ठहराया। उधर, इस मामले में ऐक्शन लेते हुए एसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के नगला छेदा गुतासी के रहने वाले दिलीप कुमार का अपनी पत्नी नीरज के साथ विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत नीरज ने पुलिस से की। इस मामले को लेकर पुलिस ने दिलीप कुमार को पुलिस चौकी बुलाया तो वह अपने पिता राम रहीश के साथ पुलिस चौकी समझौते के लिए पहुंचा। राम रहीश का आरोप है कि सिपाही यशवंत यादव ने उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, फिर सिपाही महेश उपाध्याय उसके पुत्र को अंदर ले गए और पिटाई की। पुलिस चौकी से घर लौटने के बाद युवक ने रात में अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिख कर फांसी पर लटक गया।सुबह फांसी पर लटकता देख कर लोगों ने पुलिस उच्च अधिकारियों को सूचित किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है लेकिन यदि आरोप सही हैं तो निश्चित रूप से यूपी पुलिस ने खाकी वर्दी को दागदार बना दिया है।

0 Comments