महिला थाना अध्यक्ष मीनाक्षी पांडेय ने तीन परिवारों को टूटने से बचाया


रिपोर्ट - एस एन यादव 

प्रतापगढ़:-- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में महिला थाना टीम की सराहनीय पहल से तीन परिवारों को आपस में टूटने से बचाया गया।गौरतलब है कि दंपत्ति के मध्य पारिवारिक कारणों से मनमुटाव हो गया था,जिसके परिणाम स्वरुप दोनों अलग रहने लगे थे।महिलाओं द्वारा महिला थाना में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने पारिवारिक विवाद के समाधान की अपेक्षा की गई थी,जिस पर महिला थाना अध्यक्ष मीनाक्षी पांडेय द्वारा दोनों परिवारों को बुलाया गया आपस में बैठाकर कई बार उनको समझाया गया।जिस पर वह साथ रहने को राजी हुए और परिवार को टूटने से बचाया जा सका।आपसी बातचीत व काउंसलिंग के उपरांत दोनों पति-पत्नी ने अपने पूर्व के मतभेदों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने का निर्णय लेते हुए दोनों ने वचनबद्ध होकर अपने बच्चे एवं परिवार की भलाई के लिए भविष्य में एक दूसरे का साथ निभाने की सहमति व्यक्ति की।जब से महिला थाना अध्यक्ष मीनाक्षी पांडेय ने कार्यभार ग्रहण किया है तब से लगातार अपने कार्य के प्रति सजग रहकर कार्य कर रही हैं और उनके पूर्व थाने में पड़ी विवेचनाओं पर उनके द्वारा तेजी से निस्तारण किया जा रहा और मामलों में तेजी से गिरावट आई है महिलाओं के प्रति विशेष रूप से कार्य किया जा रहा।

Post a Comment

0 Comments