शमीम अहमद
मड़ियाहूं /जौनपुर:- स्थानीय नगर में मोहर्रम की 10वीं तारीख रविवार को यौम-ए-आशूरा के दिन अकीदत और एहतराम के साथ ताजिया का जुलूस निकाला गया।
बताया जाता है कि ताजिया के साथ जुलूस को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर नगर में भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती रहीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे ।नगर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिया का जुलूस दोपहर के समय नगर के शाही इमाम चौक से उठाया गया। जुलूस की शक्ल में एक साथ ताजिया अपने परंपरागत रास्ते से होते हुए कर्बला की जानिब कूच कर गया। जहां पर ताजिया को ठंडा किया गया। एक साथ जुलूस उठने के बाद सड़कों पर इंसानी समुंदर दिखाई दे रहा था। ताजिया जुलूस में शामिल युवा या हुसैन-या हुसैन की सदाए बुलंद करते हुए चल रहे थे। वहीं युवाओं द्वारा झुंड बनाकर ढोल-ताशे बजाएं जा रहे थे। पूरे रास्ते भर नौहा आदि पढ़ा जा रहा। जबकि अखाड़ा के खिलाड़ियों द्वारा जगह-जगह पर अपने फन-ए-सिपाहगिरी का बेहतरीन मुजाहिरा किया गया। जिसको देखने के लिए लोग एक-दूसरे के ओर चढ़े रहें। नगर के तमाम स्थानों पर ताजिया जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को पानी , शरबत व खीचड़ का इंतजाम किया गया था । इसके साथ ही शिरनी भी बांटे गए। वही कर्बला के मैदान भी शर्बत,पानी शीरानी व खीचड़ बाटे जा रहे थे।
ताजिया कमेटी के अध्यक्ष कफील अहमद राईन, नसीम हाशमी, कमाल अख्तर फारूकी, अताउल्लाह खान, मेराज tvs, जलालुद्दीन अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, अनीस नेता, वेश फारूकी, अफ्फान हाशमी,व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 Comments