देवघर में कांवड़ियों से भरी बस व ट्रक में भिड़ंत 18 की मौत,20 घायल

 


झारखंड :-- बाबा बैद्यनाथ धाम में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें 18 कांवड़ियों की मौत हो गई तथा 20 श्रद्धालु घायल हो गए। 

  मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास सुबह सात बजे कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई इस हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि 20 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना कैसे हुई।


पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Post a Comment

0 Comments