वारी बरईपार में 11 दिन खराब है ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान, विभाग बना अनजान



जौनपुर :- जिले के मछली शहर तहसील क्षेत्र के वारी बरईपार में 11 दिन खराब 63 केवीए ट्रांसफार्मर की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उपभोक्ता लाइट और पानी के लिए परेशान हैं लेकिन बिजली विभाग पूरी तरह अनजान बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना आनलाइन विभाग को दी गई जिसके बाद जेई द्वारा 22 जुलाई को आनलाइन आवेदन के अनुसार पीआर भी जारी किया गया लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया। लोगों की मानें तो ट्रांसफार्मर बदलने वाला ठेकेदार सुविधा शुल्क के नाम पर मोटी धनराशि मांगी जा रही है। विभाग की उदासीनता को आज भारी संख्या में ग्रामीण सोशल मीडिया के माध्यम से सन्देश दिया है कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हमें लोग सड़क पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर कमलेश यादव, शेषनाथ गुप्ता, राधे श्याम जायसवाल सहित भारी संख्या में उपभोक्ता प्रदर्शन की तैयारी में है।

Post a Comment

0 Comments