साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के निर्विरोध अध्यक्ष हुए सर्वेश पाठक


नई दिल्ली स्थित साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी  प्रणित"भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ" के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारत सरकार में मंत्री दर्जा प्राप्त पदाधिकारी श्री सर्वेश पाठक को साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संतोष शुक्ल जी ने की, जबकि भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पीयूष गोयल ने कहा कि सर्वेश पाठक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग दोनों के मध्य अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, दूर दृष्टि और राष्ट्र सेवा का भाव अत्यंत प्रशंसनीय है। उनके नेतृत्व में साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स निश्चित रूप से नई ऊचाई को प्राप्त करेगा। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं और देश में रोजगार सृजन के लिए उनका संकल्प दृढ़ है।

पदभार ग्रहण करते हुए सर्वेश पाठक ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन के माध्यम से विदेशी आयात-निर्यात को प्रोत्साहित करना, युवा उद्यमिता को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स के लिए मार्गदर्शन और व्यापारिक समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि साउथ एशियाई देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सर्वेश पाठक के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। देशभर से शुभकामनाओं एवं समर्थन संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है।

कार्यक्रम में अनेक उद्यमी, युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने श्री पाठक को नई जिम्मेदारी के लिए हृदय से शुभकामनाएं प्रेषित किया।



--

Post a Comment

0 Comments