श्रीकृष्ण बरही महोत्सव की तैयारी शुरू, 1 अगस्त को होगी अहम बैठक

 


सूरापुर/ सुल्तानपुर :---  प्रतिवर्ष श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण बरही महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष महोत्सव 27 और 28 अगस्त को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से 1 अगस्त को शाम 7 बजे सूरापुर मुड़ीला रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने 'सेफ्टी लाइफ हेल्थ केयर' परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

बैठक सूरापुर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें सूरापुर चौराहा और पुरानी बाजार के व्यापारीगण, श्रद्धालु भक्त और आयोजन समिति के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, आयोजन व्यवस्था, सजावट, कार्यक्रमों की सूची और प्रचार-प्रसार की रणनीति तय की जाएगी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बी.के. अग्रहरि ने सभी नागरिकों, व्यापारियों और भक्तजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने व्यस्ततम समय से कुछ पल निकालकर इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि सूरापुर का बरही महोत्सव आज दूर-दूर तक अपनी पहचान बनाया है, और यह सभी की सामूहिक सहभागिता और समर्पण का परिणाम है। इस बार का महोत्सव और भी भव्य एवं ऐतिहासिक रूप में सम्पन्न हो सके, इसके लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है।

रिपोर्ट -- पंकज गुप्ता 

Post a Comment

0 Comments