धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार

  


जौनपुर/ महराजगंज:-  स्थानीय पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बड़ी संख्या में ईसाई धर्म की पुस्तकें बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बादी राकेश सिंह की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उप निरीक्षक मुरलीधर अपने हमराहीयों मनोज गौड़,आस्तुक यादव, रोहित सिंह और विकास कुमार के साथ क्षेत्र के देवकली गांव में पहुंच कर घटना में संलिप्त

  1. गुलाब चन्द्र पुत्र राम करन, निवासी ग्राम केवटली, थाना महराजगंज (पास्टर)
  2. संदीप कुमार पुत्र राम लखन, निवासी तरसांव, थाना सुजानगंज
  3. राम अनुज पुत्र पारसनाथ, निवासी इंग्लिशिया, थाना मछली शहर
  4. राजेश कुमार पुत्र शेषनाथ, निवासी ग्राम केवटली, थाना महराजगंज
  5. सुनील कुमार पुत्र कालू राम, निवासी पराहित, थाना मछली शहर को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 10 बाइबिल ,19 पाकेट बुक्स एवं धर्म परिवर्तन से संबंधित 74 पुस्तकों के साथ 124 फोटोग्राफ का एल्बम बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments