तेजी बाजार में चली गोली, एक की मौत

तेजी बाजार/जौनपुर:- जिले के तेज़ी बाज़ार थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने गोली मारकर चचेरे भाई की हत्या कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छोटेलाल गौतम गांव के पास स्थित एक बगीचे में अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान उसका चचेरा भाई अमित गौतम वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर आपसी विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उसने छोटेलाल को गोली मार दी।गोली लगते ही छोटेलाल वहीं गिर पड़ा। हमलावर अमित और उसका साथी अमन उसे लेकर पास के निजी डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी उसका शव घर के पास छोड़कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमित गौतम, अशोक गौतम व अमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर इ अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अशोक और अमन की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के अनुसार आपसी रंजिश और शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments