महराजगंज जौनपुर :- क्षेत्र के सरसरा निवासी पूर्व प्रवक्ता 80 वर्षीय सालिकराम यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया। महीनों से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित प्रवक्ता के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के तमाम शिक्षक, अध्यापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। सालिकराम यादव महादेव प्रसाद इंटर कालेज में प्रवक्ता थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान था।समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।इनका शव समाजवादी पार्टी के झंडे में लपेटकर सपा पदाधिकारियों ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस दौरान पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव,सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जयनाथ यादव,विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, दीनानाथ सिंह,समर बहादुर यादव, जयसिंह यादव , उदयराज यादव,पप्पू यादव, डाक्टर ध्रुवेश यादव, अमित यादव,समेत अनेक सपा पदाधिकारी मौजूद थे।।
शिक्षाविदों ने भी अर्पित किया श्रद्धांजलि।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश यादव, दिनेश मिश्रा प्रबंधक, राजेंद्र यादव, रमापति ,रामसिंह, जयप्रकाश यादव समेत कई अध्यापक उपस्थित रहे।

0 Comments