सुजानगंज/ जौनपुर::- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विश्व भर में मनाया जाता हैं जिसमें योगा कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी क्रम में ब्लॉक सुजानगंज में खंड विकास अधिकारी के दिशा-निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। सभी विभागों के कर्मचारियों ने योगाभ्यास वृक्षासन, दण्डासन, भुजंगासन, कपालभाती, नाड़ी शोधन, ध्यान मुद्रा, भ्रामरी प्राणायाम, आदि विभिन्न प्रकार के योग करके शारीरिक लाभ उठाएं। योगाभ्यास समापन में शिक्षा विभाग सुजानगंज से डा विनोद कुमार पाल ने संकल्प दिलाया कि," मैं स्वयं के प्रति, कुटुम्ब के प्रति, कार्य समाज और विश्व के प्रति, शान्ति आनन्द स्वास्थ्य के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध हूँ"। इस अवसर पर बी डी ओ सुजानगंज श्री राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि योगा अभ्यास मनोभाव से हो जिससे योगाभ्यासियों को अधिकाधिक लाभ हो।
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिन: , सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चिद् दु:खभाग्भवेत।।
ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति।
ए डी ओ पंचायत इन्द्र भूषण दुबे ने कहा कि योग अध्यात्मिक अनुशासन अत्यन्त सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है।
विश्व के 177देशों में एक साथ आज योग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सरोज धर्मेन्द्र कृषि अधिकारी होमियोपैथी डॉक्टर तथा ब्लॉक सुजानगंज के सभी सफाईकर्मी, सेक्रेटरी उपस्थित रहे।

0 Comments