सुजानगंज/जौनपुर:- स्थानीय क्षेत्र के लेवा सर्वेमऊ गांव निवासी चार बच्चों की मां पर उसके पति ने नगदी एवं जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ थाने पर लिखित तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है । तहरीर के अनुसार प्रार्थी की पत्नी सीमा देवी पुत्री छोटेलाल गौतम अलैया, पतहना बिना किसी को बताये बीते सप्ताह चालिस हजार नगद व जेवरात लेकर किसी अज्ञात के साथ फरार हो गयी। तीन बच्चियां तथा एक पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है।तथा मोबाइल पर बात करने की‌ कोशिश करने पर मोबाइल बंद कर लेती है।