समतलीकरण के नाम पर लाखों का घोटाला, जिलाधिकारी से न्याय की गुहार


सुजानगंज/जौनपुर:-- स्थानीय विकास खंड सुजानगंज में एक भ्रष्टाचार का आरोप शांत नहीं हो रहा की दूसरा भ्रष्टाचार का आरोप तुरंत सामने आ जा रहा है यहां तक कि कई कर्मचारी, एपीओ, कम्प्यूटर आपरेटर तथा बाबू तक इस भ्रष्टाचार के  आरोप में सुजानगंज से सस्पेंड हो चुके हैं लेकिन अभी भी इस विकास खंड से भ्रष्टाचार के आरोप थम नहीं रहा है, लगातार लोगों के द्वारा किसी न किसी भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में लाया जा रहा है आखिर इसका जिम्मेदार कौन?

 प्राप्त जानकारी के अनुसार  क्षेत्र के राजस्व ग्राम कुत्तुबपुर निवासी रामदेव गौतम पुत्र मेडई गौतम ग्राम प्रधान दहेंव के ऊपर आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी जौनपुर से लिखित शिकायत की है कि ग्राम प्रधान द्वारा हमारे खेत में समतलीकरण कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया है जबकि मुझे समतलीकरण की न तो कोई जानकारी है और न ही हमारे खेत में समतलीकरण कार्य हुआ है। साथ ही पीड़िता ने एक विडियो में बताया कि उक्त ग्राम प्रधान पति देवी सेवक मिश्र द्वारा धमकी दी जा रही है कि जो करना हो कर लो मेरा कुछ नहीं होगा। इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी सुजानगंज  राकेश मिश्रा ने बताया कि इस घटना की हमें जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर शासन के मंशानुरूप उचित कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments