ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ योगाभ्यास

 


सुल्तानपुर/कादीपुर:-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिले के अमृत सरोवर भवानीपुर कादीपुर स्थल पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि योग करने से हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और निरंतर व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ्य और दुरुस्त रहता है योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है और इसे हर व्यक्ति को जरूर करना चाहिए योग दिवस के कार्यक्रम में जय प्रकाश मोदनवाल, मनोज बरनवाल 'लल्ला ' ,शिव दास अग्रहरि, मोनू पाठक ,सल्ले बरनवाल,धीरज, आकाश सिंह सहित पचासों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments