शमीम अहमद

मड़ियाहूं/जौनपुर।स्थानीय नगर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड दिलावरपुर में  कौशिल्या पी जी कॉलेज में योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के मैनेजर डॉ रामजीत मौर्य की अध्यक्षता में किया गया।

बताया जाता है की  शिविर में आए हुए लोगों को योगाभ्यास कराते हुए प्रशिक्षण भी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण कर्ता  द्वारा लोगों को प्रतिदिन योग करने और उससे होने वाले शारीरिक फायदे भी बताया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य -डॉ अशोक कुशवाहा ,डॉ विजय विश्वकर्मा,, राकेश मौर्य, अजय यादव, संजीव पटेल, दयाशंकर यादव, राम लखन मौर्या एवं सभी विद्यालय परिवार उपस्थित  रहें।