रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
सुल्तानपुर/कादीपुर:-- कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए रविवार को सैकड़ों युवकों ने सूरापुर कस्बे में चौक जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीनों आरोपी क्रमशः चन्द्रसेन डीह निवासी अशरफाबाद , अनिल निवासी पहाड़पुर और चन्द्रशेखर निवासी गौरा टिकरी हैं। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह , कोतवाल श्याम सुन्दर और थाना प्रभारी करौंदी कला चन्द्रभान वर्मा मौ के पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जाम के दौरान कादीपुर रोड, शाहगंज रोड, मुडिला रोड और बिजेथुआ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुपहिया वाहन चालक गांव के खड़ंजे और चक मार्गों से निकल रहे थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि जातीय हिंसा भड़काना और धार्मिक भावनाओं को आहत करना कानूनी अपराध है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।
इस अवसर पर विपिन तिवारी, वैभव पाण्डेय, मदन तिवारी, अश्विनी चौबे, गौरव मिश्र समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments