विषधर के काटने से टाइल्स मिस्त्री की मौत

    जौनपुर/तेजी बाज़ार :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के दानूपुर निवासी अवधेश विश्वकर्मा  (55) पुत्र श्री हरगोविन्द विश्वकर्मा की विषधर के काटने से मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार अवधेश अपनी बाइक को छप्पर में रखने गया, जहां उसे कोई विषधर काट काट लिया। उस समय उन्हें कुछ भी पता नहीं चला, कुछ देर पश्चात उसकी तबीयत खराब होने लगी फिर परिजन उनको लेकर अस्पताल भागे, लेकिन जौनपुर पहुंचते-पहुंचते अवधेश की मौत हो गई।

अवधेश की पत्नी बच्चों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पत्नी के अतिरिक्त पिता हरगोविंद एवं तीन बच्चे हैं। अवधेश टाइल्स लगाने का काम करके परिवार का खर्च चलाते थे।

Post a Comment

0 Comments