जौनपुर/सुजानगंज:- सुजानगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार करके थाने के लाकअप में बन्द करती है वीडियो बनाती है लेकिन लाकअप का ताला बन्द करना भूल जाती है जिसका वीडियो देख कर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बाहर पुर निवासी अजय यादव पुत्र उर्फ सुगन पुत्र विजय बहादुर यादव द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर सोसल मीडिया पर एक अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया (X) पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर को शिकायत की जिसको संज्ञान में लेते हुए सुजानगंज पुलिस ने आरोपित को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर ली। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम द्वारा इस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया तथा विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। लेकिन सुजानगंज पुलिस की एक भूल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस अजय यादव को गिरफ्तार करके थाने में ले आती है और पुरुष बन्दी गृह में खड़ा करके वीडियो बनाती है लेकिन लाकअप का ताला खुला छोड़ देती है।

0 Comments