चर्चित सिपाही इबरान अली पर उसके तैनाती थाने में दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का मुकदमा


जौनपुर:-  वैसे तो हर थाने में कुछ कारखास सिपाही की तैनाती होती है जो थाने की हर व्यवस्था पर नजर रखते हैं लेकिन जनपद के सुरेरी थाने पर वर्षों से तैनात सिपाही इबरान अली इन मामलों में कुछ ज्यादा चर्चित है जो हर फरियादी से सुविधा शुल्क वसूलने में पूरी तरह निपुण थे अब उनके तैनाती थाने में ही उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र पर भदकिन गांव का एक पीड़ित पड़ोसी से हुए विवाद के मामले में दर्ज एनसीआर की विवेचना की जानकारी लेने के लिए सुरेरी थाना पहुंचा जहां विवेचना करने वाले विवेचक के इंतजार में बैठा था। इसी दौरान उक्त चर्चित सिपाही इबरान अली थाने पर पहुंचे और पीड़ित को थाने के बाहर बुलाए । बाहर बुलाकर थाने आने की जानकारी लिए फिर पीड़ित से कोई काम होने से पूर्व बियर पिलाने की बात किए जिस पर पीड़ित ने सिपाही को ₹100 निकालकर देने लगा लेकिन सिपाही ने 160 रुपए प्रति बियर का रेट बताया और कहा कम से कम दो बियर का ₹300 दे दीजिए तभी आगे कोई काम की बात हो पाएगी पीड़ित के पास पैसा न देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था । उसने सिपाही को₹300 दिया तो सिपाही पीड़ित को विवेचना पता करने की बात कहा और बताया कुछ पैसा पहले दे देना बाकी काम होने के बाद फिर सिपाही द्वारा बीयर पीने के लिए पैसे लेने की  शिकायत पीड़ित ने जब पुलिस उच्चाधिकारी से की तो उच्च अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई गई । जांच में दोषी मिलने पर सिपाही इबरान अली के खिलाफ सुरेरी थाने पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो गया ।यह जानकारी जैसे ही क्षेत्र में अन्य लोगों को हुई तो लोग चर्चा करना शुरू कर दिए की यदि उच्च अधिकारी थाने पर तैनात कुछ अन्य सिपाहियों की गतिविधियों पर नजर रखें तो इन्हीं के तरीके कुछ और लोग भी इसी कार्य में संलिप्त पाए जाएंगे तैनाती के ही थाने पर सिपाही पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने से पुलिस के उच्च अधिकारियों के ईमानदारी का मिसाल क्षेत्र में समेत जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

Post a Comment

0 Comments