सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत


सुजानगंज/ जौनपुर :-  स्थानीय थाना क्षेत्र के शांति नगर बजार के पास आज दोपहर सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम चौरसिया 48 वर्ष पुत्र राम कुमार चौरसिया निवासी राजा ऊमरी थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर आज दोपहर बेलवार की तरफ से सुजानगंज जा रहे थे कि शांति नगर बजार के पास किसी वाहन से टकरा कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सीएससी सुजानगंज पहुंचाया गया । जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिए। पुलिस को सूचना दी गई  पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। सूचना पाकर परिजन भी आ गये थे।

Post a Comment

0 Comments