उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान भूस्खलन में दबकर जौनपुर के पिता पुत्री की मौत


जौनपुर। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जानकी चट्टी के पास हुए भूस्खलन में दबने से जौनपुर के पिता-पुत्री की मौत गई है, सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया । मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 40 वर्षीय हरिशंकर गुप्ता और उनकी 7 वर्षीय पुत्री ख्याति उर्फ बिट्टू की उक्त भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दबने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को दिन में करीब 3 बजे यमुनोत्री से नौ कैची बैंड जाते समय हुआ। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं कस्बे में भी शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि 20 जून को हरिशंकर गुप्ता सहित कुल 15 लोगों की एक टोली चारधाम दर्शन के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के क्रम में यह दल यमुनोत्री दर्शन के बाद कैंची धाम की ओर पैदल बढ़ रहा था, तभी पहाड़ी रास्ते में अचानक भारी भूस्खलन हो गया। मलबे की चपेट में आने से हरिशंकर गुप्ता और उनकी मासूम बेटी ख्याति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments