डॉ. विवेक कुमार मिश्र बनाए गए स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य


शमीम अहमद

मड़ियाहूं, जौनपुर।महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास गाजीपुर में स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग में प्रांत के सभी जिलों के सैकड़ों स्वदेशी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों  का सम्मेलन हुआ। इस विचार वर्ग में क्षेत्र संयोजक श्री अनुपम श्रीवास्तव जी , क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख श्री सत्येंद्र सिंह जी ,प्रांत संयोजक डॉ. अखिलेश  त्रिपाठी जी, प्रांत सह संयोजक श्री अजय आनंद जी के नेतृत्व एवं निर्देशन में बहुत ही सफल प्रांत विचार वर्ग का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय दायित्वयुक्त माननीयों जैसे श्री विजय सिंह जी एवं श्री दीपक शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को नवीन वैश्विक परिदृश्य में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान को लेकर निर्देशित किया । इस विचार वर्ग के समापन सत्र में जौनपुर के मड़ियाहूं पी जी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार मिश्र को स्वदेशी जागरण मंच के काशी प्रांत की कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने की घोषणा की गई। इससे पूर्व डॉ. मिश्र जौनपुर के विचार विभाग प्रमुख के रूप में स्वदेशी जागरण मंच का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।   इस अवसर पर श्री विवेक जी प्रांत पूर्णकालिक,  श्री शैलेंद्र जी प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख, श्री बृजेंद्र मणि शुक्ल प्रांत संपर्क प्रमुख, राय साहब प्रांत युवा प्रमुख,गंगेश नारायण पाण्डेय विभाग संयोजक, डॉ.हर्ष मणि सिंह विभाग सह संयोजक, श्री अंकित जी जिला पूर्णकालिक, श्री आदित्य जी जिला पूर्णकालिक समेत सैकड़ों स्वदेशी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की और अपने विचार प्रस्तुत किए।

Post a Comment

0 Comments