सुजानगंज/ जौनपुर:- स्थानीय क्षेत्र के बसरही करगैल गांव में रविवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर लुटेरी महिलाओं ने एक औरत के शारीरिक आभूषण लेकर फरार हो गई सूचना पर पहुंचा पति थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के घर पर रविवार को लगभग साढ़े 10 बजे तीन अज्ञात महिलाएं आई और घर में घुस गई, उनके घर में सिर्फ उनकी पत्नी थी, कब कैसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके गले के मंगलसूत्र और हाथ की सोने की अंगूठी लेकर उड़ गई।
एक पड़ोस की लड़की जब घर के अंदर घुसी तो अरुण की औरत बेहोशी हालत में मिली,होश आने पर आप बीती बताई। जानकारी होते ही घर पर काफी लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई,उन महिलाओं को काफी दूर तक खोजबीन की गई लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल पाया पीड़ित महिला के पति अरूण कुमार सिंह ने थाने पर पहुंच कर घटना की लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

0 Comments