सुजानगंज/जौनपुर
स्थानीय क्षेत्र के बेर्रा गांव में स्थित जे आर पब्लिक स्कूल बेर्रा के परिसर में अमूल्या एकेडमी के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें डा राजेश दीक्षित आयुर्वेद विशेषज्ञ.डा० सुभाषचंद्र पांडेय के द्वारा 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
तत्पश्चात जयराजी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट बेर्रा के द्वारा 50 समाजिक कार्यकर्ता माताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।स्कूल के प्रबंधक वरिष्ठ पत्रकार लाल चंद्र निषाद एवं संस्थापक मनोरमा निषाद के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र देकर स्वागत किया गया।
डॉक्टर राजेश दीक्षित ने बताया कि आयुर्वेद दवा से पुराने से पुराने रोगी ठीक हो रहे हैं, अमूल्या एकेडमी के माध्यम से हमारे स्वास्थ्य मित्र द्वारा ग्राम सभाओं में कैंप लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है।
डा सुभाषचंद्र पांडेय ने बताया कि अमूल्या एकेडमी के द्वारा मेडिकल संबंधित कई कोर्स कराए जा रहे हैं,यह आयुर्वेदिक दवा सभी रोगों में कारगर साबित हो रही है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा सिंह कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया और उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बताया कि सभी मातृशक्तियां अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो, कभी अपने को कमजोर न समझे, सिर्फ घर की कठपुतली बनकर सीमित न रहे, नारी वह शक्ती है, इसके बिना यह संसार अधूरा है,हम आपके साथ है,अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ाइए, बच्चों की पढ़ाई लिखाई में पिता से अधिक मां का सहयोग होता है।
इस अवसर पर पन्ने लाल निषाद, आनन्द दुबे,डा अमित पाण्डेय, डा अजीत गिरी, रामबहादुर पटेल,साहब लाल निषाद, भोलेनाथ गुप्ता, गुलाबचंद निषाद, प्रमोद निषाद, अविनाश सिंह, दिनेश कुमार, प्रधान पति हरिशंकर यादव, मीना सिंह, सुमन दुबे, मोनिका सिंह, पिंकी गुप्ता, बंदना, साधना निषाद, लाजो जौनपुरिया, सहित वित्तविहीन प्रबंधक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एम, पी, पटेल,डा विद्यासागर त्रिपाठी, मंगला प्रसाद गिरी, विनय कुमार शर्मा, सहित क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति सराहनीय रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मिथलेश कुमार त्रिपाठी एवं संचालन अधिवक्ता जयसिंह निषाद ने किया।


0 Comments