बिजेथुआ धाम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दर्शनार्थियों में भय

 


रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

कादीपुर /सुल्तानपुर:-- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पावन धाम बिजेथुआ महावीरन में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आने वाले दर्शनार्थियों में भय का माहौल बन गया है जहां कभी दर्शनार्थियों की जेब खाली हो जाती है तों कभी गले से चैन और हाथ से बटुआ गायब हो जाता है।

 मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मन्दिर परिसर में जहां भक्त श्रद्धा भक्ति समर्पण भाव से हनुमानजी के दर्शन करने के लिए आतुर हैं तो वहीं जेबकतरे, चेन स्नेचर श्रद्धालुओं की जेबों गहनों को साफ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सुरक्षा व्यव्स्था होने के बावजूद अराजक तत्वों के हौसले मेले में बुलन्द दिखाई दे रहे हैं।आज सुबह कनेरी फूलपुर आजमगढ़ के रहने वाले चंद्रभान बिंद अपनी पत्नी सुमन के साथ बिजेथुआ धाम दर्शन करने  आए थे।मंदिर के पश्चिम गेट से दर्शन के लिए पति के साथ पत्नी अंदर घुसी तभी पीछे से कोई उनका बाल खिंचा और चैन कट लिया जब तक वाह समझ पाते तब तक चैन उनका गायब हो चुका था। इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह सूरापुर को दिया गया वो बताएं हम बाहर हैं। मन्दिर परिसर में तैनात सिपाही अनिल से बात हुई तो  उन्होंने कहा की 3:00 बजे कैमरा चेक हो जाएगा। फिलहाल बिजेथुआ महावीरन धाम में बढ़ती चेन स्नेचर जेबकतरों की वारदातें जहां पुलिसिया इकबाल पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है वहीं भक्त अपनी जेब, चैन एवं बटुआ गायब होने के भय से भयभीत होकर हनुमान जी का दर्शन करने को मजबूर हैं।

Post a Comment

0 Comments