*लगभग 47.66 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग*
खेतासराय (जौनपुर):- क्षेत्र के ग्राम सभा मनेछा में शनिवार की शाम स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर एलडी राष्ट्रीय राज्य मार्ग से चकसाग्यास संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। यह संपर्क मार्ग 47.66 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। संपर्क मार्गों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों की यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से चकसाग्यास, मनेछा एवं आस-पास के गांवों के लोगों को मुख्य सड़क से सीधा जुड़ाव मिलेगा, जिससे चिकित्सा, शिक्षा और कृषि संबंधी गतिविधियों में तेजी आएगी।
राज्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहित बिन्द, रामसबद बिन्द, अच्छेलाल बिन्द, डॉ. रामसूरत बिन्द, मनोज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र बिन्द, राजेन्द्र बिन्द, श्रीलाल बिन्द, राजकुमार बिन्द, प्रधान अमर कुमार बिन्द समेत आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments