वृंदावन के पागल बाबा उपकेंद्र पर 5MV के दो नए ट्रांसफार्मर लगे,वृंदावन वासियों को जल्द मिलेगी राहत


रिपोर्ट - जय सारस्वत 

मथुरा- वृंदावन में पिछले काफी दिन से चल रही बिजली की समस्या से नागरिक बेहद परेशान थे आए दिन ट्रिपिंग की समस्या होती रहती थी ।लेकिन अब इस समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल जाएगी क्योंकि वृंदावन पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को नवीन बिजली घर का शुभारंभ कर दिया गया।

आपको बताते दे कि वृंदावन पागल बाबा उपकेंद्र पर बने नवीन विद्युत केंद्र में 2 नवीन 5mv के ट्रांसफार्मर लगाए गए है जिससे नगर का लोड कम हो सके। आज चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग द्वारा विद्युत पावर हाउस का उद्घाटन मंत्रोच्चारण के मध्य किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने बताया कि आज नवीन पावर हाउस का शुभारंभ कर दिया गया है जिसमें उपभोक्ताओं को जो असुविधा का सामना करना पड़ रहा था वह अब नहीं करना पड़ेगा । एक्सियन ए के कपिल ने कहा कि इस पावर हाउस का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आज एक ट्रांसफार्मर का शुभारंभ कर दिया गया है । इसमें आज शाम से 8 नंबर फीडर की सप्लाई चालू हो जाएगी और बाकी का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान राजीव गर्ग, विजय खेड़ा, कपिल , संदीप वार्ष्णेय , जेई संजय गोला,  ,माध्यमिक कार्यखंड हरि मोहन पाठक आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments