इटियाथोक पुलिस ने चार वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

 

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा इटियाथोक, स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को 04 नफर वांरटी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय नें बताया की एसपी विनीत कुमार जायसवाल द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्गत किया गया था, उक्त के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को उ0नि0 शशांक मौर्य व उ0नि0 आनंद दूबे की टीम द्वारा  रमवापुर हरदोपट्टी के मजरा निबिहा गांव निवासी शिवपूजन पुत्र मंसाराम, मिश्रौलिया बाबूराम के रघुनाथ पुत्र परशुराम, लोहशीशा गांव निवासी राम सहाय पुत्र जोत नारायण व बेलभरिया गांव के जवाहरलाल वर्मा पुत्र राम बक्श को मुखबिर खास की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। सभी वारंटी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments